Karj se mukti kaise paye

Karj se mukti kaise paye


जब हमे कोई वस्तु या कुछ भी खरीदना होता है। या हमें अचानक पैसों की आवश्यकता होती है। और जितने पैसे की आवश्यकता होती है, वह हमारे पास नहीं होता तब हम किसी दूसरे से पैसे उधार में लेते हैं, और उसे भविष्य में वापस करने का वादा करते हैं, उसे ही कर्ज कहा जाता है। पढ़ें - अपने घर के आय और व्यय का बजट कैसे बनाएं?

Karj se mukti kaise paye  कर्ज से मुक्त कैसे हों ? कर्ज से मुक्त होने के 26 सरल और कारगर उपाय:-
Karj se mukti kaise paye

हर किसी को कभी न कभी पैसों की जरूरत पड़ती है, और वह किसी और से पैसे उधार में ले लेता है, और यदि किसी कारण से वह उस पैसों को नहीं चुका पाता है, तो यह नुकसान दायक हो सकता है  ।और यह कर्ज यदि बढ़ जाता है, तो इसे वापस करना कठिन हो सकता है। 

यदि आप भी कर्जे में हैं, और कर्जा नहीं चुका पा रहे हैं, तो यहाँ कुछ उपाय हैं, जो कर्ज को चुकाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए हम एक एक करके उन बातों को जानतें हैं, और कर्जे से मुक्त होने का प्रयास करते हैं। 

1. बजट बनाएं:-

बजट बनाना महत्वपूर्ण  है, जो कर्ज से बाहर निकलने के उपायों में सबसे उपर आती है। सच तो यह है, की बिना बजट बनाये आप कर्ज से बाहर नहीं निकल सकते । आपको बजट बनाने में देर नहीं करनी चाहिए, यदि आप जल्दी अपने कर्जे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे बजट की जरूरत होगी। बजट बनाने से आपको यह पता चलेगा की आपको हर महीने कितना पैसा देना होगा जिससे आपका जो भी कर्ज है वह कितने समय में चुकता हो जायेगा। 

बजट आपको बताता है, की आप कितना पैसा जहाँ खर्च करते हैं। और जो पैसा आप फालतू में खर्च करते हैं, वह आपको रोकने में मदद मिलेगी और उस पैसे का खर्च आप कर्ज को चुकता करने में कर सकते हैं।

2. बड़ी income:-

हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीने के लिए कहीं ना कहीं से पैसे कमाता है । और अपनी जिंदगी को जरूरतों के हिसाब से जीता है। यदि आप जो पैसा कमाते हैं वह आपके कर्ज को चुकाने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो आपको बड़ी income की तरफ अपना ध्यान लगाना चाहिए, आपको बड़े व्यापार या किसी ऐसे काम को करना चाहिये जिससे आप जल्दी जादा पैसा प्राप्त कर सकें और अपने कर्ज को चुका सकें। 

3. Part time जॉब ढूँढे:

यदि आप खुदका व्यवसाय शुरू नहीं कर सकते हैं तो आपको अधिक पैसे कमाने के लिए किसी part time जॉब की तलाश करनी चाहिये। आप जो भी काम करते हैं उसका समय पूरा होने के बाद आप कोई ऐसी part time जॉब ढूंढ सकते हैं। जिसे आप कर सकते हैं। और इससे आने वाले पैसे का उपयोग आप अपने कर्ज को चुकाने में कर सकते हैं। 

4. वाहनों को बेचना:-

वाहनों को बेचने से हमारा मतलब है, ऐसे वाहनों को बेचना जिनका आप इस्तेमाल नहिं करते। यदि आपके पास एक से अधिक वाहन है जिनकी आपको जरूरत भी नहीं है, तो आपको उन्हे बेचने के बारे में विचार करना चाहिए। यदि आपके पास एक वाहन है। जिससे आपके काम पूरे हो रहे हैं, और आपको अन्य वाहन जो आपके पास हैं लेकिन जरूरत नहीं हैं उन्हे जल्दी बेच दें। 

5. Credit card को खत्म करें:-

क्रेडिट कार्ड को जल्दी से जल्दी खत्म कर दें। यदि आपको कर्ज को जल्दी खत्म करना है। तो क्रेडिट कार्ड को पूरी तरह नष्ट करदें यह आपको कर्ज से निकालने में बाधा बन सकता है। क्रेडिट यानी कर्ज यदि आप कर्ज में हैं,, और फिरभी क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो इसे जल्दी से जल्दी खत्म करने पर ध्यान दें। 

6. Cash को खर्च करें:-

यदि आप पैसों को अपने हाथ से खर्च करने की आदत डाल लेते हैं। तो यह आपको हमेसा ही पैसों को बचाने के लिए प्रेरित करता है। Cash में पैसा खर्च करने में आपको महसूस होता है। की आपका पैसा आपके हाथो से किस तरह निकल रहा है। नकदी में भुगतान करते समय लोग कम खर्च करते हैं।  , और इससे आपको अपने खर्च पर नज़र रखने में मदद मिलेगी ताकि आप अपने बजट पर टिके रह सकें।

7. Investment बंद करें:-

हाँ, आपने सही सुना investment बंद करें, इससे हमारा तात्पर्य है जब आप कर्ज से निपटने के दौर में हों तब जितना अधिक हो सके आपको अपने पैसों का उपयोग कर्ज से बाहर निकालने के लिए करना चाहिए। एक बार जब आप अपना सारा कर्ज चुका लेते है तब आप अपने investment पर ध्यान दे सकते हैं। 

8. तुलना करने से दूर रहें:-

तुलना करना एक सबसे बुरी आदतों में से है, यदि आप दूसरों को देख कर कोई वस्तु खरीदते हैं, तो यह आदत आपको पूरी तरह बर्बाद कर सकती है । आपको कभी भी दूसरों को देखकर किसी भी चीज की तरफ आकर्षित नहीं होना चाहिए। सामने वाला यदि कोई वस्तु खरीद सकता है तो वह उसकी स्थिति है, आपको तुलना मे action नहीं लेने चाहिए।  पढ़ें - बैंक से लोन लेने के फायदे और नुकसान क्या है? लोन menaning in हिंदी और इसके प्रकार

9. बच्चों को बजट के बारे में बताएं:-

यदि आपके बच्चों को आपके बजट के बारे में ज्ञान होगा तो वो आपको बजट के अंदर ही कुछ खरीदने को कहेंगे । अपने बच्चों को बजट के बारे में बताएं ताकि वे आपके बजट से बाहर कुछ मांगने को ना बोलें। 

10. विशेषज्ञ से सलाह लें:-

यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है, जो आपको बताएगा की आपको पैसे सेव करना है और कर्ज से कैसे जल्दी से जल्दी निकलना है। 

11. काम की चीजें खरीदना:-

काम की चीजें खरीदने से हमारा मतलब उन चीजों से है। जिनकी आपको सबसे जादा जरूरत है। ऐसी चीजों में पैसा लगाए जिनकी आपको सबसे जादा जरूरत हो, और ऐसे खर्चों से दूर रहे जिसमे आपका पैसा बर्बाद हो रहा हो। 

12. लंबे समय का सोचें:-

ऐसे सामान को खरीदने का प्रयास करें जो जादा दिन तक आपके काम में आ सके, इससे आपका पैसा एक बार लगता है और आपको लंबे समय तक उसपर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। लंबे समय तक चलने वाला सामान आपने जो पैसे लगाए हैं उसकी वैल्यू भी देता है। और बार - बार के खर्च से मुक्ति देता है। 

13. केबल काटें।

यदि आप टीवी देखना पसंद करते हैं और पैसे बचाना भी पसंद करते हैं, तो आपके पास विकल्प हैं। अपने बजट के लिए सर्वोत्तम स्ट्रीमिंग सेवाओं की जाँच करें और कॉर्ड काट दें। उस 100 केबल बिल को हर महीने अपने ऋण में डालें और देखें कि आपका ऋण स्नोबॉल कितनी जल्दी लुढ़कना शुरू होता है। 

14. बाहर खाने जाना बंद करें:-

हाँ यह बहुत आसान है, की आप किसी होटल या ढाबे में जाते हैं। खाना ऑर्डर करते हैं, और कुछ समय में आप खाना खाकर वापस आ जाते हैं। लेकिन जब आप खाना ना बनाने की आजादी का आनंद ले रहे हैं। तब आप घर पर खाना ना खाकर बाहर खाना खाने में बहुत पैसा बर्बाद कर रहे हैं। 

15. भोजन योजना:-

यदि आप हर महीने घर पर बनने वाले भोजन के खर्च को देखेंगे तो आप पाएंगे यह बहुत आसान है, अपना भोजन स्वयम बनाना यदि आप घर पर भोजन बनाते हैं तो आपके होटल के खर्च से कही कम खर्च देखने को मिल सकता है। 

16. अपने बाहर छोटी - छोटी खाने की आदतें:-

यदि आप नहीं जानते हैं कि आपका सारा पैसा हर महीने कहां जा रहा है, तो हमें पूरा यकीन है कि आपकी पसंदीदा कॉफी शॉप आपके लिए इसे ढूंढ सकती है। घर पर अपनी खुद की कॉफी बनाने की कोशिश करें। यह आपकी सुबह की दिनचर्या में मामूली समायोजन है और वास्तव में आपकी बचत में तेजी से इजाफा कर सकता है।

17. किराने की खरीदारी की सूची बनाएं:-

किराने की दुकान पर पैसे बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक  है सूची बनाना।  चाहे आप अपनी किराने की ज़रूरतों को कागज के एक टुकड़े पर लिखना पसंद करते हैं । तो आप अपने अनुसार सामान खरीदे हर महीने आपको अलग अलग चीजों की जरूरत पड़ती है केवल वही चीजें खरीदें जिनकी आपको सबसे जादा जरूरत हो। 

लेकिन यहाँ एक सूची बनाने की बात है: आपको इस पर टिके रहना होगा।  खासकर यदि आप बच्चों के साथ खरीदारी कर रहे हैं।  जब आपका बच्चा आइल 11 पर एक विशाल नेरफ बंदूक पर 40% की छूट का संकेत देखता है, तो आपके बजट को उड़ाना बहुत आसान हो जाता है, वह आपकी ओर विनती भरी नज़रों से देखता है, और कहता है कि वह वही चाहता है जो वह चाहता है। 

18. किराने की खरीदारी ऑनलाइन करने की कोशिश करें।

बेशक, जब भी आप ऑनलाइन बनाम इन-स्टोर किराना खरीदारी के लाभों के बारे में सोचते हैं, तो सुविधा सबसे ऊपर होती है।  लेकिन आप जानते हैं कि एक और बड़ा फायदा क्या है?  पैसे की बचत!

"केवल ऑनलाइन" सौदों और अन्य भत्तों के अलावा, आप "अभी खरीदें" पर क्लिक करने से पहले अपने कार्ट की समीक्षा कर सकते हैं।  इसका मतलब है कि आप उन आवेगों को हटा सकते हैं जो ब्राउज़ करते समय स्वादिष्ट लगते थे लेकिन वास्तव में आवश्यक नहीं थे।

19. खर्चीले शौक से बचें :-

यदि आपको बहुत महंगे शौक पसंद हैं, तो आपको थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए, ऐसी चीजें ना खरीदें जो आपको थोड़े दिन का सुख देती हैं, और उसके बाद वो बेकार हो जाती हैं। इसलिए केवल सौक के लिए पैसों को खर्च मत करें, बल्कि आप इस पैसों को सेव कर अपने कर्जो को चुकता करें।

20. जिम की सदस्यता छोड़ दें:-

आपको जिम को छोड़ देना चाहिये, जिसमे आप बहुत जादा पैसे दे रहे हैं, इसकी जगह आपको दौड़ या ऐसी exercise पर ध्यान देना चाहिये जो मुफ्त हैं, आप कुछ दोस्तों को लेकर अपने पास वाले ग्राउंड में जा सकते हैं, या अपने घर में ही किसी स्थान पर आसानी से कुछ exercis कर सकते हैं, 

आप बहुत सारा पैसा खर्च किए बिना फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। बस सुनिश्चित करें कि आप उस सारी बचत का उपयोग प्रोटीन पाउडर खरीदने के लिए नहीं कर रहे हैं जो आप कभी खत्म नहीं करते हैं। इसके बजाय, पैसे को सीधे अपने कर्ज-मुक्त लक्ष्य की ओर लगाएं ताकि आप कर्ज से तेजी से बाहर निकल सकें।

21. मुफ्त मनोरंजन पाएं:-

थोड़ी देर के लिए अपने मनोरंजन के ख़र्चों पर रोक लगा दें।  इसका मतलब यह है कि फिल्मों, संगीत कार्यक्रमों, मिनी गोल्फ या जो कुछ भी आप मज़े के लिए करते हैं, उसमें पैसे खर्च करने के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए।

टेलर स्विफ्ट को व्यक्तिगत रूप से सुनने के लिए पैसे खर्च करने की तुलना में खुद को पुरस्कृत करने के सस्ते तरीके हैं।  इसके बजाय, मनोरंजन के लिए मुफ्त तरीके खोजने के लिए खुद को चुनौती दें।  बच्चों को पार्क में ले जाएं।  या अपने समुदाय में एक मुफ्त कार्यक्रम की तलाश करें।  टेलर स्विफ्ट कहीं नहीं जा रही है।  अपना कर्ज चुकाने के बाद आप टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

22. अपने व्याज के हिसाब से कर्ज चुकाना ( List your debt by intrest rate) 

जितने भी तरह के आपके कर्जे हैं, चाहे वह 
  1. Personal loan 
  2. Home loan 
  3. Car loan 
  4. Unsequred loan 
  5.  Education loan 
इनमे से कोई भी हो। 

सबको instrest rate के हिसाब से लिख लें , और जिनका intrest rate जादा है, उनको सबसे पहले खत्म करने में लग जाइये। जितनी जल्दी हो सके उसे जड़ से खत्म कर दीजिये। 

आइये इस चार्ट को देखते हैं, किसका intrest rate कितना है  । 

आप इस चार्ट में आसानी से देख सकते हैं-
image_title_here

साधारण सी बात है, जिसका intrest rate सबसे जादा है। उसे सबसे पहले खत्म करें। और बाकियों को थोड़े थोड़े पैमेंट में मैनेज कर लो । 

23. वृद्धिशील payment का लाभ:-

यदि आप अपने कर्ज को जादा पैसों के साथ चुकाते हैं, तो आपको कम समय लगेगा और कम intrest भी लगेगा। 

आइये इस चार्ट में देखते हैं-

            3 scenario Table

image_title_here

24. फालतू के सामान को बेच दें:-

यदि आपके घर में वो चीजें हैं, जो केवल रखी रहती हैं, जिनका उपयोग नहीं हैं, उन्हे जितनी जल्दी हो सके बेच डालें आप देखेंगे आपके घर में बहुत सा ऐसा सामान पड़ा हुआ है, जिनकी आपको जरूरत भी नहीं हैं। ध्यान से देखिये और आपको पता लगेगा की बहुत सा सामान है, जिसका आप कोई इस्तेमाल नहीं करते। 

यहाँ कुछ examples हैं:-

जैसे - लकड़ी के बहुत सारे सामान, पुराने मोबाइल, पुरानी tv, फ्रीज़, microveb आदि। 

आप ऐसे पुराने सामानों को online या offline बेंच सकते हैं। Ofline में आपको ग्राहक ढूँढना होगा, online आप बहुत सारे apps हैं जिनके माध्यम से इन्हे बेच सकते हैं। और इनको बेचकर जो पैसे आपको मिलते हैं उनका उपयोग आप कर्ज के पैसे को चुकाने में कर सकते हैं। 
If you buy things that you don't need, You will have to sell things that you need. 

                                            - Warren Buffett

25. कर्ज को खत्म करने के लिए दूसरी income को शुरू करें:-

बहुत से घरों में पति पत्नी दोनो काम कर रहे होते हैं। तब दोनो में से एक की income से घर के खर्च चलना चाहिए, और दूसरे की income केवल कर्जे को चुकाने में लगनी चाहिए। लेकिन यदि केवल एक ही income है तब आप एक और काम करके पैसे कमा सकते हैं। आप अपने काम के बाद के समय में। कुछ काम कर सकते हैं। 

Example-

  1. Freelancing
  2.  Part time teaching
  3.  LIC agent
  4. MLM executive
  5. Content writing 
  6. Data entry 
अन्य भी काम हैं जो आप दूसरी income के लिए कुछ समय निकाल के कर सकते हैं। 

26. Extra पैसा:-

यदि आपको अलग से कहीं से पैसा मिलता है, तो उस पैसे को अपने कर्ज को चुकता करने में लगाइये। और यह कर्ज से बाहर होने का एक बहुत बेहतर तरीका है। 

◾️अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-

• कर्ज को चुकता करने में कितना समय लगेगा?

यह कोई तय बात नहीं है, आपके कर्जे पर डिपेंड करता है। की आपका कितना कर्ज है । आपको हर महीने कितना पैसा कर्ज के लिए निकालना होगा। और यह तय करेगा की आपको कितना समय लगेगा। साधारण बोलें तो यह आपके। - Income - खर्चे - आपकी saving - आपके कर्ज चुकाने के तरीकों पर निर्भर करता है। .

• क्या कर्ज लेना सही है?

कर्ज लेना सही या गलत नहीं है, यदि आपको पैसों की जरूरत है। और बहुत जादा जरूरत है, तो आप पैसे उधार में ले सकते हैं। लेकिन यह पहले से तय करलें की आप जो पैसा ले रहे हैं उसे चुकाने में सक्षम हैं, और आसानी से चुका सकते हैं।

• क्या कर्ज से बाहर निकलना आसान है?

Conclusion-

कर्ज एक बड़ी समस्या है, यदि आप अपनी आदतों को ध्यान में नहीं रखते, कर्ज में फसना आसान है लेकिन इससे निकलने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। हांलाकि कर्ज लेना गलत नहीं है। लेकिन आपको इससे जल्दी निकलने के उपायों को ध्यान में रखना चाहिए अपनी क्षमता के अनुसार ही कर्ज लें ताकि बाद में आप इसे आसानी से चुकता कर सके, और इससे बाहर निकल सकें। 

◾️आज हमने क्या सीखा:-

आज के ब्लॉग में हमने कर्ज बनने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की कर्ज क्या है, इससे छुटकारा  कैसे पाएं  तथा अन्य बातेँ भी हमने सीखी। जो आपको कर्ज से बाहर निकालने में आपकी मदद करेगी । 

आशा करता हूँ आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी बहुत काम आय। हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी को पढ़ने के लिए अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद 🙏😊

यदि आपको कर्ज debt से related कोई जानकारी चाहिए तो आप comment करके हमे बता सकते। हम जल्द ही आपके लिए जानकारी लाने की कोशिस करेंगे। 
                                                   
धन्यवाद ( Thank you) 

About the Author

I am Pranshu Soni, I am a blogger and I give information about Investment, Trading, Share Market Concept, Share Price Target, And Best Share to people in my blog.

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको कोई भी doubts हैं, आप मुझे बताएं ।
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.