Goal setting kya hai | 2024 में गोल सेट व अचीव करने के आसान तरीके

Goal setting kya hai | कैसे करें गोल सेट

गोल सेटिंग, या लक्ष्य बनाना, जीवन का एक सबसे जरूरी मुद्दा है, जो हमारे जीवन में में कुछ हासिल करने के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। यह एक प्लान है, जो हमे अपने लक्ष्यों व सपनों को प्राप्त करने की सही दिशा दिखाता है । इसलिए आज की इस ब्लॉग पोस्ट में, हम goal setting theory in hindi में समझेंगे, व जंनेगे की सही गोल सेटिंग किस तरह हमें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचने में हमारी मदद कर सकती है। आइए साथ में इस यात्रा में कदम बढ़ाते हैं और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में गोल सेट करते हैं।

तो चलिए जानते हैं - गोल मीनिंग इन हिंदी

Goal setting kya hai | 2024 में गोल सेट व अचीव करने के आसान तरीके

Goal setting kya hai | 2024 में गोल सेट व अचीव करने के आसान तरीके  

what is goal setting in hindi - भविष्य में किसी चीज को प्राप्त करने के लिए आप आज जो प्लान बनाते हैं, और उस प्लान को फॉलो करते हुए काम करते हैं, उसे ही Goal setting कहते हैं। 

प्रत्येक व्यक्ति के लिए उनके goals अलग-अलग हो सकते हैं, किसी का Goal पैसे कमाना हो सकता है, तो किसी का Goal अपने शरीर को स्वस्थ रखना या फिट रखना। यदि आप Goal सेट करके उसे फॉलो करने की आदत बना लेते हैं, तो यह आपकी सफलता में बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। 

यदि आप Goal set कर लेते हैं तो आप अपनी बड़ी से बड़ी इच्छा को हकीकत में बदल सकते हैं। हर वह इंसान जो अपने जीवन में बहुत उपर तक पहुंचा है, उसका जरूर कोई ना कोई गोल रहा है।

गोल क्या है ? goal in hindi

goal kya hota hai परिभाषा - जीवन में वो हर चीज़ जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं, उसे गोल कहते हैं |  

गोल्स हमारे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, जो हमें अपने जीवन में कुछ पाने व ड्रीम्स की प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शन करता है। गोल हमें एक क्लियर उद्देश्य तय करने में हमारी सहायता करता है, व हमें सिखाता है, कि हम कैसे अपने कार्यों को सही ढंग से करें, ताकि जो हम चाहते है, उसकी प्राप्ति में सफल हो सकें।

गोल बनाना हमारे जीवन को एक सही दिशा में ले जाने का एक मार्गदर्शन देता है, जो हमें अपने सपनों को सच्चाई में बदलने में मदद कर सकता है। गोल हमें जीवन में कुछ पाने के लिए एक सही दिशा दिखाता है, और हमें सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है, ताकि हम सफलता की उच्च कोटि तक पहुँच सकें।

Goal set कैसे करें | goal setting kaise kare

goal kaise set kare - किसी भी goal को पाने के लिए आपको goal setting करना बहुत जरूरी होता है, goal set करना किसी goal को achhive करने का सबसे पहला कदम है यदि आपको नहीं पता की apna goal kaise set kare तो यहाँ नीचे 

अपना गोल कैसे बनाएं या गोल सेट कैसे करें - 

1. Goal को चुनना

गोल सेट करते समय ज्यादातर लोगो के दिमाग में जो पहला प्रश्न आता है वह है की व्हाट इस द फर्स्ट स्टेप इन गोल सेटिंग तो मैं बताना चाहूंगा की सबसे पहले तो आपको अपने दिमाक में यह clear करना होगा, की आपको क्या goal सेट करना है। वैसे तो हम कोई भी goal सेट कर सकते हैं, और उन्हे पा भी सकते हैं लेकिन जरूरी नहीं की ये goals आपको और आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएं, इसलिए clear करना जरूरी है, और हम वही goals सेट करेंगे जो सच में हमारे लिए जरूरी हैं। Goal clear करने के लिए आप शुरुआत में ही खुद से ये 4 प्रश्न जरूर पूछें। 
  1. अब तक मेरे साथ क्या अच्छा हुआ जिसकी मुझे खुशी है। 
  2. अब तक मेरे साथ क्या अच्छा नहीं हुआ जिसका मुझे अफसोस है 
  3. अब तक मैंने क्या और कितना सीखा। 
  4. आने वाले दिनों में मैं अपनी जिंदगी को किस तरह बेहतर बना सकता हूँ। 
आपको खुद से ये 4 प्रश्न पूछने हैं और तय करना है की आपको क्या goal set करने हैं क्या नहीं। पढ़ें - Consistancy कैसे लाएं?

2. अपने goal को इन 5 भागों में विभाजित करें 

life me goal kaise set kare - तो इसके लिए मैं बताना चाहूंगा की हमारी जिंदगी काफी चीजों से चलती है, जैसे- Health, Money, Family, Career, Knowladge, Dreams, Emotions, Environment etc - इन चीजों को मिलाकर हमारी पूरी जिंदगी बनती है। लेकिन ये सब चीजें इन 5 चीजों में ही पूरी हो जाती हैं। ऐसे में हमे पता होना चाहिए की अपना गोल कैसे सेट करें | 

Health, Relationship, Knowladge Sprituality, financial, आपको सिर्फ इन 5 क्षेत्र में ही अपने गोल set करने हैं।और इन सबके बीच balance बनाकर चलना है । यदि आप इनमे से किसी भी क्षेत्र में अछे से काम नहीं करते तो इसका बुरा असर बाकी क्षेत्रों में भी पड़ता है। 

 goal kaise banaye Example- 

  1. यदि आपका goal वजन कम करना है। तो health goal वाले क्षेत्र में तुम्हारा goal इस साल जिम जाना और healthy dite लेना होगा। 
  2. वैसे ही financial क्षेत्र saving, investment नया bussiness या कर्ज चुकाना हो सकता है। 
  3. Relationship में आपका goal दूसरों के साथ अछे relation बनाना होगा। 
  4. Spritual goal आपका meditation करना हो सकता है। 
  5. Knowladge में आपका goal self helf books पढ़ना वा नई skills सीखना हो सकता है। 

3. महत्वपूर्ण गोल सेट करना

अब इस तीसरे स्टेप में अब आपने जितने भी गोल्स तय किये थे, उनमे से आपको सबसे महत्वपूर्ण गोल्स को एक पेपर में क्रम से लिख लेना है ।  महत्वपूर्ण गोल्स वह होते हैं, जिनके पीछे कोई मीनिंग या कोई डिजायर यानी इच्छा हो। और जिन्हे हम अपने अंदर रखते हैं। हम गोल्स तो कुछ भी सेट कर सकते हैं। और उन्हे अचीवे भी कर सकते हैं। लेकिन उन गोल्स को पाने के बाद हमे सच में खुशी मिलेगी या नहीं, यह सिर्फ हम ही जानते हैं। तो दोस्तों आप उन्ही गोल्स को लिखें जिन्हे आप सच में पाना चाहते हैं, क्योंकि जब हम महत्वपूर्ण गोल्स सेट करते हैं, तो हम हमेसा मोटीवेट रहते हैं। 

4. बड़े वा छोटे गोल्स 

यह सलाह बहुत महत्वपूर्ण है, जिसने इसे फोल्लो कर लिया वह अपने गोल्स को अपने तय किये हुए समय पर अचीवे कर सकता है। होता यह है, की हम बहुत आगे का गोल्स सेट कर लेते हैं और उसी तय समय में हम उसे चेक करते हैं। यदि हमने उन्हे पा लिया तो हमारा समय बर्बाद नही जाता लेकिन यदि वह अचीवे नहीं हुआ | तो हमारा बहुत सारा समय बर्बाद हो जाता है। और हम चाह के भी कुछ नहीं कर सकते। इसलिए हमे गोल्स को छोटे समय में विभाजित करना चाहिए, हमे सीधे अंत में अपनी प्रोग्रेश चेक करने की जगह कुछ महीनों में यह करना चाहिए। 

मान ले आपका गोल 1 साल में 12 किलो वजन कम करना है। तो आप अपने इस गोल को 4 भागों में विभाजित कर लें यानी 1 महीने में 1 किलो और हर 3 महीने में आपको अपनी प्रोग्रेस को चेक करना है। इस तरह आपका गोल बिल्कुल छोटा और सिंपल हो जायेगा । इस तरीके को आप अपने किसी भी गोल को अचीवे करने मे उपयोग कर सकते हैं। 

5. Realstic व practical रहें 

हम शुरुआत में बहुत जादा उत्साहित होते हैं, और हमे लगता है हम जल्दी ही अपने सारे गोल्स और डिजायर इस्छा पूरे कर लेंगे तो हम बहुत ही जादा बड़े गोल्स सेट कर लेते हैं, बड़ा सोचने या बड़े गोल्स बनाने में कोई गलत बात नहीं है। लेकिन बड़े गोल्स सेट करने के साथ ही उतनी ही जादा मेहनत, dedication और secrifices की भी जरूरत पड़ती है। 

हम गोल्स तो बड़े अचीवे करना चाहते हैं। पर इतनी मेहनत नहीं करना चाहते। आपको वही गोल्स सेट करने हैं, जिसमे आपको लगता है की आप कड़ी मेहनत और defication के साथ अचीवे कर सकते हैं। आपको बड़े या छोटे गोल्स सेट नहीं करने बल्कि ऐसे गोल्स सेट करने हैं, जो आपको लगता है आप अचीव कर सकते हैं। 

6. अपने गोल्स को लिख कर रखें 

जो लोग अपने गोल्स को पेपर में लिख के रखते हैं, और एक्शन लेते हैं, उनके सबसे जादा चांस होते हैं, अपने गोल्स अचीवे करने के। बजाय उनके जो लोग अपने गोल्स को केवल अपने दिमाग में ही सोंचते हैं। वो कुछ महिनो में ही भूल जाते हैं। यह गलती बहुत लोग करते हैं, लेकिन आपको नहीं करनी आपको अपने गोल्स को एक पेपर में लिखकर रखना है, और रोज पढ़ना है ताकि ये आपके subconciouce तक पहुँच जाये। 

7. Specific रहें

यदि आपका goal कोई भी चीज खरीदना हैं, तो उसे पूरी तरह लिखें की आप उसे कब खरीदेंगे, कितने में खरीदेंगे पूरी detail लिखें। 

यदि आपको इस साल कोई car 🚘 खरीदनी है तो अपने goal में सिर्फ यह मत लिखना की मुझे एक car खरीदना है। बल्कि शुरुआत में ही deside करें की आपको कौन सी car चाहिए किस colour की चाहिए, car का मॉडल, price व लेने की date जिस दिन आपको खरीदनी हो। और उसे खरीदने के लिए आपको हर महीने कितने रुपए save करने होंगे, आपको पूरी जानकारी लिखनी चाहिए, और यही तरीका आप अपने किसी भी Goal में उपयोग कर सकते हैं। पढ़ें - Menttaly strong kaise bane  

Goal achhive कैसे करें-

हर कोई अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करना चाहता है। व अपने goals achive करना चाहता है। लेकिन कई बार उनमे कमी रह जाती है, और हमे समझ नहीं आता की ऐसा क्या करें जिससे हम उसमें सफल हो जाएं और अपने goal को achive कर लें। 

किसी भी goal तक पहुँचने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ती ही है। 

1. कड़ी मेहनत ( Hard work) -  

सबसे पहले तो आप ये बात अछे से जान लें, की किसी भी goal को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत ( Hard work) करनी होगी, मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। किसी भी काम में आप जितनी जादा मेहनत करते हैं। आपको उतने ही अच्छे results देखने को मिलते हैं। हो सकता है, थोड़ी देर लगे और आपको इंतज़ार करना पड़े लेकिन आपकी मेहनत असर जरूर दिखाती है। तो जितना हो सके मेहनत कीजिये और अपना 100% दीजिये। 

2. बुरी आदतों को छोड़ें -  

यदि आपको कुछ अच्छा चाहिए तो बुरी चीजों को छोड़ना होगा, और अच्छी आदतों को पकड़ने के लिए आपको बुरी आदतों को छोड़ना होगा। बुरी आदते यानी हर वह आदत जो आपके गोल में सफलता के रास्ते में रुकावट बन रही है। तो देखें आपकी कौन सी आदतें वा व्यवहार हैं, जो आपको सफल होने से रोक रहे हैं। और उन चीजों को जल्द से जल्द अपनी जिंदगी से अलग कर दें। 

3. रिस्क लेने की हिम्मत रखें -  

सफलता प्राप्त करने का मतलब केवल कड़ी मेहनत करना नहीं है ।क्योंकि हम कई बार मेहनत तो कर रहे हैं, लेकिन सही दिशा में नहीं। सही दिशा में मेहनत करने में हमे डर लगता है। क्योंकि उसमे रिस्क होता है। और हार वा rejact होने के डर से हम रिस्क नहीं ले पाते। यदि आपको अपने गोल तक पहुँचने में सफल होना है तो रिस्क लेने की हिम्मत रखिये । हार का सामना वा rejaction को हैंडल करने की हिम्मत रखिये। क्योंकि यहि चीजें आपको अपने goal को पाने में सफलता दिलाती हैं। आपकी हार व rejaction से आपको जो सीख मिलती है, वह आपकी सफलता प्राप्ति में मदद करती है। 

4. Consistency -  

किसी भी गोल को पाने में आप जो काम कर रहे हैं उसमे consistancy का होना बहुत जरूरी है। Consistancy की आदत आपको काम करने में एकाग्र रखती है, और आपके goal को achhive करने में आपकी मदद करती है। यदि आप किसी भी काम में conistent रहते हैं तो आप उसमे अवस्य सफल हो जाते है

5. धैर्य और विश्वास -  

दुनिया आप पर विश्वास करे या न करे यदि आप खुद पर विश्वास रखते हैं, और धैर्य रखते हैं तो आप अपने गोल को achhive कर लेते हैं  । आप जो भी goal achhive करना चाहते हैं, उसके लिए आपको विश्वास वा धैर्य के साथ काम करना चाहिए।

Goals set करना क्यों जरूरी है- 

हम सभी जानते हैं, कि लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन हम अक्सर यह महसूस नहीं करते हैं, कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं । क्योंकि हम जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं।  लक्ष्य निर्धारित करना उबाऊ नहीं होना चाहिए। काम करने के लिए लक्ष्यों का एक सेट में होने के कई फायदे हैं।  लक्ष्य निर्धारित करने से नए व्यवहारों को बनाने में मदद मिलती है, और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, लक्ष्य आपके ध्यान को संरेखित करने और आत्म-निपुणता की भावना को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। आप किसी ऐसी चीज़ में सुधार नहीं कर सकते हैं जिसे आप ठीक से प्रबंधित नहीं करते हैं। लक्ष्य निर्धारित करने से आपको वह सब कुछ करने में मदद मिल सकती है। जो आप करना चाहते हैं। 

Goals सेट करने के फायदे -

यदि आप गोल सेट करते हैं, तो इससे आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं, जिन्हे आप नीचे पढ़ सकते हैं | 

1. दिशा प्रदान करता है-

लक्ष्य आपको दिशा, उद्देश्य और पहुंचने के लिए एक मंजिल देते हैं। लक्ष्य आपको कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करते हैं, और लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रत्येक दिन काम करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप और रास्ता प्रदान करते हैं। लक्ष्य निर्धारण के लाभ का मतलब है, कि आप समझते हैं कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है। लक्ष्य आपको बेहतर योजना बनाने, बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं। पढ़ें - कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?

2. आपको फोकस देता है-

लक्ष्य आपके समय और ऊर्जा के लिए एक स्पष्ट फोकस प्रदान करते हैं। लक्ष्य होना आपके इरादों और इच्छाओं को निर्धारित करता है कि आप अपने जीवन को भविष्य में कैसा देखना चाहते हैं। लक्ष्य रखने से आपको एक स्पष्ट फोकस मिलता है जो आपको बेहतर और तेज परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है।  अपने लक्ष्यों पर स्पष्टता के बिना, आप फोकस खो सकते हैं। लक्ष्य आपको उन चीजों को हासिल करने के लिए हर दिन काम करने के लिए प्रेरित करते हैं जो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। लक्ष्य होने से एक स्पष्ट योजना और मार्ग मिलता है। 

3. अधिक समय की स्वतंत्रता-

लक्ष्य उन परिणामों पर भावनात्मक और बौद्धिक जुड़ाव प्रदान करते हैं जिन्हें आप प्राप्त करना चाहते हैं। और आप हर दिन के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लक्ष्य होने से हर दिन आपके कदमों का मार्गदर्शन होता है। लक्ष्य आपको यह स्पष्ट करने में मदद करते हैं कि आप अभी कहां हैं, और भविष्य में आप कहां होना चाहते हैं। लक्ष्य निर्धारित करने से आपको अपने भविष्य की कल्पना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मार्ग प्राप्त करने में मदद मिलती है।

4. Motivation-

लक्ष्य उत्साह और motivation बढ़ाते हैं। लक्ष्य होने से आप motivate रहते हैं, जिसकी आपको आवश्यकता हो सकती है जब आप प्रेरित महसूस नहीं करते हैं या कुछ असफलताओं का अनुभव करते तब यदि आपके लक्ष्य रोमांचक होते हैं तो आप काम करने के लिए करने के लिए motivate रहते हैं। 

5. Inspression-

लक्ष्य आपको हर दिन कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करते हैं। मापने योग्य लक्ष्य आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रतिदिन की जा रही प्रगति को देखने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करते हैं। स्पष्ट माप के बिना, आपके पास एक स्पष्ट गति नहीं होती या यह नहीं पता होगा कि आप कब पहुंचे हैं। अपने लक्ष्यों पर प्रगति करने से गति, प्रेरणा और उत्साह का निर्माण होता है। जब आप देखते हैं कि आप अपने लक्ष्य की उपलब्धि की ओर कितनी दूर आ गए हैं, तो आप आगे बढ़ने के लिए और भी अधिक प्रेरित होते हैं।

6. भविष्य के लिए लक्ष्य-

लक्ष्य आपको अपने भविष्य पर नियंत्रण रखने में मदद करते हैं लक्ष्य न होने पर आपके पास दिशा की कमी है और अन्य लोगों को यह चुनने की शक्ति देते हैं, कि आपको अपना समय कैसे व्यतीत करना चाहिए और आपको किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लक्ष्य होने से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम करने की दिशा और प्रेरणा मिलती है। लक्ष्य आपको उस भविष्य पर नियंत्रण करने में मदद करते हैं जो आप अपने लिए चाहते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि आप वर्तमान में बेहतर निर्णय लें।

7. Productivity-

लक्ष्य प्रत्येक दिन की दिशा में काम करने के लिए विशिष्ट माप और उपलब्धियां प्रदान करते हैं, जिससे उत्पादकता बढ़ती है। लक्ष्य निर्धारित करना औसत दर्जे की प्रगति करने के लिए रूपरेखा प्रदान करता है। मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक लक्ष्य आपको अपनी प्रगति को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रूप से ट्रैक करने के लिए शूट करने का लक्ष्य और मापने की छड़ी देते हैं। पढ़ें - Focus kaise badhaye ? फोकस बढ़ाने के आसान तरीके 

◾️आज हमने क्या सीखा:-

आज के ब्लॉग में हमने Goal setting के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की Goal setting क्या है , Goal setting कैसे करते है, तथा अन्य बातेँ भी हमने सीखी। जो आपको Goal setting करने में आपकी मदद करेगी । 

आशा करता हूँ आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी बहुत काम आय। हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी को पढ़ने के लिए अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद 🙏😊

यदि आपको Goal setting से related कोई जानकारी चाहिए तो आप comment करके हमे बता सकते। हम जल्द ही आपके लिए जानकारी लाने की कोशिस करेंगे।
                                                   
धन्यवाद ( Thank you) 

FAQ - Goal setting kya hai

aim kaise banaye

"एम" बनाने के लिए, सबसे पहले तय करें कि आपका एम क्या है, यानी आप किसमें माहिर बनना चाहते हैं। फिर, धीरे-धीरे उस एम की दिशा में कदम बढ़ाने का प्लान बनाएं। आपका एम छोटे-मोटे कदमों में बाँटा जा सकता है, ताकि आप आसानी से उस तक पहुंच सकें। अपने एम को लिखें ताकि आप हमेशा याद रखें और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करें। किसी भी समय हार नहीं मानना चाहिए और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहना चाहिए, तब ही आप अपने एम को पा सकते हैं।

how to write goal in hindi

एक लक्ष्य बनाने के लिए, सबसे पहले तय करें कि आप किस चीज में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। फिर, उस लक्ष्य को छोटे कदमों में विभाजित करें ताकि आपको आसानी से पहुंचा जा सके। अपने लक्ष्य को स्पष्ट और मापनीय बनाएं, और उस पर ध्यान केंद्रित रहें। हमेशा संघर्ष करने और मेहनत करने के लिए तैयार रहें ताकि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

goal kaise set kare in hindi

  1. Goal को चुनना
  2. Realstic व practical रहें
  3. अपने goals को लिख कर रखें
  4. Specific रहें
  5. कड़ी मेहनत ( Hard work)
  6. बुरी आदतों को छोड़ें
  7. रिस्क लेने की हिम्मत रखें
  8. Consistency

गोल सेटिंग एंड टाइम मैनेजमेंट

आप चाहे जितने अच्छे से गोल सेट कर लें, लेकिन यदि आप टाइमलाइन सेट नहीं करते, तो गोल को अचीव करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। किसी गोल को प्राप्त करने लिए आपको टाइमलाइन तय करना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। अपने गोल को प्राप्त करने के लिए यदि आप समय तय करके काम करते हैं, तो इससे आप मोटिवेट तो रहते है। और यदि आप अपने गोल को पाने के लिए लगातार काम करते हैं तो आप कुछ ही समय में सफल हो सकते हैं | 

         

About the Author

I am Pranshu Soni, I am a blogger and I give information about Investment, Trading, Share Market Concept, Share Price Target, And Best Share to people in my blog.

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको कोई भी doubts हैं, आप मुझे बताएं ।
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.